मधुबनी, मई 27 -- हरलाखी। ईद उल अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर बुधवार को हरलाखी थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसएचओ रंजीत कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठकबैठक की मुख्य बातें इसमें थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी पर जोर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर चुकी है। एसएचओ ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, त्याग और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर कि...