नई दिल्ली, जून 4 -- राहुल गांधी के आर्थिक सुनामी वाले बयान पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा ने राहुल गांधी से कहा है कि वह आम जनता के बीच दहशत फैलाना बंद करें। भाजपा के आईटी सेल के मुखिया, अमित मालवीय ने तर्क दिया कि ईरान युद्ध से उपजे हालात का मुकाबला करने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने आर्थिक और रणनीतिक संकेतों का हवाला देते हुए कहाकि भारत अपनी हिफाजत करने में सक्षम है। मालवीय ने राहुल से आग्रह किया कि वह भय न बेचें। साथ ही यह दावा किया कि भारत की आर्थिक सुरक्षा प्रणालियां यूपीए काल के दौरान कमजोर हो गई थीं। गौरतलब है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया था कि मोदी एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे क्योंकि चीजों को नियंत्रित करने का उनका जो सिस्टम था, वह ध्वस्त हो रहा है। उन्होंने यह आरोप...