बेगुसराय, मार्च 2 -- बेगूसराय, निज संवाददाता। लोगों में अभी से ही होली का रंग चढ़ने लगा है। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गली, मोहल्ले में दुकानें सज चुकी हैं। दुकानों में इस बार तरह तरह के रंग, गुलाल, पिचकारियां व फेस मास्क देखने को मिल रहे हैं। इस अवसर पर व्यापारी वर्गों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। मेन मार्केट के राहुल कुमार, रवि कुमार, पंकज यादव व अन्य दुकानदारों का कहना है कि हिन्दू कैलेंडर के अनुसार होली वर्ष का अंतिम त्योहार माना जाता है। इस पर्व के साथ ही मौसम परिवर्तन में काफी तेजी आ जाती है। इसलिए, दुकानदारों समेत ग्राहकों में भी उत्साह बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस मार्केट में कई नए तरह की पिचकारियां और फेस मास्क आए हैं जिसको लेकर बच्चों में बहुत उत्साह बना हुआ है। हालांकि, बढ़ती महंगाई और ऑनलाइन मार्केटिंग के दौर में म...