अयोध्या, अप्रैल 6 -- जाना बाजार, संवाददाता। ग्रामीणों द्वारा आंदोलन करने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की नींद टूट गई। आधे दर्जन से ज्यादा लोगों को मार कर घायल करने वाले गोवंश को रात्रि में ही पकड़वा कर पशु शाला भिजवाया गया, तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया। थाना क्षेत्र हैदरगंज के पूरे मनोहर गांव में कई दिनों से छुट्टा गोवंश (सांड) का आतंक व्याप्त था। गांव के ही मल्हू, जगन्नाथ तिवारी, नन्हे, रन्हू, पलक, श्रीमति सहित ग्रामीणों को चित्त गोवंश ने हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्व प्रधान लालू तिवारी मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि शीतला सिंह को दी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को सूचना देकर गांव में पहरा लगवा दिया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई तो गांव के ही निरंकार दुबे ने इसकी सूचना समाजसेवी उपेंद्र दुबे को दे दी। ...