नोएडा, अप्रैल 12 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जिम्स और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रविवार को पांच बस्तियों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने रोगियों के प्रति मधुर व्यवहार के महत्व के बारे में बताया। एमएस डॉ. ब्रजमोहन ने डॉ. अंबेडकर के योगदान पर विचार व्यक्त किए। शिविर में 490 लोगों की जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...