गढ़वा, जून 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुष समिति और जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में फुटबॉल स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस और सीआरपीएफ जवानों, स्कूली बच्चों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा उपस्थित रहे। उनके साथ सीआरपीएफ कमांडेंट अजय कुमार वर्मा, वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) ईबी अब्राहम, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रभारी जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी उमेश चंद्र भा...