गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन स्थित चंद्रशेखर पार्क में गुरुवार को यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नियम को वापस लेने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। सुप्रीम कोर्ट की रोक की जानकारी मिलने के बाद लोग शांत हुए। यूजीसी से जुड़े नए कानून के विरोध में गुरुवार दोपहर शालीमार गार्डन के लोगों ने चंद्रशेखर पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं समेत अन्य लोग दोपहर पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान हाथों में यूजीसी नियम के विरोध के पोस्टर दिखाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था की नए नियम छात्रों के अधिकारों और उच्च शिक्षा संस्थानों में समान अवसर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। लघु उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज त्यागी ने बताया क...