लोगों ने फिर निकाला चादर और कंबल :
पूर्णिया, मार्च 22 -- पूर्णिया। शनिवार को न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास लुढ़क गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेघगर्जन की भी संभावना बनी हुई है। शनिवार को दिन भर बूंदाबांदी के साथ हवा चलने से दिन में भी ठंड बनी रही। दो दिन की बारिश के बाद लोगों ने फिर से चादर और कंबल निकाल लिया। बाइक सवार स्वेटर में नजर आये। शनिवार दिन भर रिमझिम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग घरों में कैद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.