गाज़ियाबाद, फरवरी 15 -- गाजियाबाद। बहरामपुर के बुध विहार में रहने वाले सागर ने बताया कि उन्होंने शाहपुर बम्हैटा निवासी महेंद्र सिंह और राजेंद्र नगर दिल्ली निवासी प्रेम कुमार चोपड़ा से फ्रेंड्स एनक्लेव में प्लॉट खरीदा था। प्लॉट का विधिवत बैनामा कराया गया था। प्लॉट पर छह फुट ऊंची चारदीवारी के साथ अंदर जाने के लिए मुख्य गेट भी लगा हुआ था। सागर ने बताया कि आठ सितंबर 2025 की सुबह जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्लॉट की दीवार तोड़ दी गई है। रात के समय किसी अज्ञात व्यक्तियों ने न सिर्फ चारदीवारी, बल्कि मुख्य गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...