नई दिल्ली, अगस्त 1 -- देसी कार निर्माता महिंद्रा ने जुलाई, 2026 में अपनी गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है। भारतीय मार्केट में कंपनी की एसयूवी (SUV) गाड़ियों की भारी मांग देखने को मिल रही है। घरेलू मार्केट में महिंद्रा ने अकेले 60,000 से ज्यादा एसयूवी बेच डाली हैं। अगर एक्सपोर्ट और कमर्शियल व्हीकल्स को भी मिला दें, तो महिंद्रा की कुल बिक्री 1,03,860 यूनिट तक पहुंच गई है। बता दें कि इस दौरान सालाना आधार पर महिंद्रा की बिक्री में 26 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं महिंद्रा की बिक्री के बारे में विस्तार से।20% बढ़ गई एसयूवी की बिक्री पैसेंजर व्हीकल बिजनेस की बात करें, तो महिंद्रा की एसयूवी की देश में जबरदस्त पकड़ बनी हुई है। बता दें कि जुलाई, 2026 में कंपनी ने भारत में 60,048 एसयूवी बेची हैं। वहीं, पिछले साल जुलाई में...