अररिया, मार्च 14 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। गुरुवार की संध्या स्थानीय जुम्मन चौक स्थित ताहिर अंसारी परिसर में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के खास और आम लोगों का जमावड़ा लगा रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारे, अमन, सुख-शांति और तरक्की की दुआ मांगी। इफ्तार पार्टी में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यवसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, पूर्व सांसद सुखदेव पासवान, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान, राजद के वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ मेहता, अविनाश आनंद, ई.आयुष अग्रवाल, विश्व मोहन यादव, अमित पूर्वे, उद्योगपति मूलचंद गोलछा, सुरेंद्र प्रसाद यादव उर्फ ननकी यादव, विशाल गोलछा भाजपा नेत...