प्रयागराज, जून 15 -- सर्विलांस सेल गंगानगर की टीम ने चोरी और गुम हुए 210 मोबाइल को बरामद कर सोमवार को वास्तविक स्वामियों को पुलिस लाइन में सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 63 लाख 24 हजार रुपये बताई गई है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सर्विलांस सेल ने मोबाइलों की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। उन्होंने लोगों से गुम मोबाइल के संबंध में स्थानीय थाने पर प्रचलित सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल रसीद, पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर अपलोड कराने की अपील की। भविष्य में कभी भी गुम मोबाइल का इस्तेमाल होने पर तत्काल मैसेज के माध्यम से नोटिफिकेशन मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...