गुड़गांव, मार्च 20 -- सोहना। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार से स्वास्थ्य विभाग ने 'हेप्पी माउथ, हेप्पी लाइफ' अभियान की शुरूआत की। यह अभियान एक माह तक चलेगा। दंत रोग विशेषज्ञ 20 मार्च से 20 अप्रैल तक सार्वजनिक स्थल से लेकर राजकीय स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र पर जाकर लोगों को मुंह में होने वाली बीमारियों के प्रति जागरुक करने का काम करेंगे। शुक्रवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल एवं सामुदायिक केन्द्र भोंडसी ने सामूहिक रूप से हेप्पी माउथ, हेप्पी लाइफ अभियान की शुरुआत की गई। दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी अहलावत और स्थानीय नागरिक अस्पताल से डॉ. सुनीता दहिया, नागरिक अस्पताल के प्रशासनिक प्रभारी रणविजय यादव, आंख रोग विशेषज्ञ सुशांत शर्मा, पूर्व पार्षद मुकेश सैनी समेत अन्य लोग मौजूद थे।दंत रोग विशेषज्ञ के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थल बस स्टैंड, अनाज व सब्जी मंडी...