चम्पावत, जून 23 -- चम्पावत। अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने पाटी ब्लॉक का भ्रमण किया। गोसनी गांव मे उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन किया। अमृत सरोवर, मेरा गांव मेरी सड़क, गौशाला निर्माण आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। समीक्षा बैठक में उन्होंने एनआरएलएम समेत तमाम विकास कार्यों की समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...