बगहा, मई 9 -- कौशल झा बेतिया ,विधि संवाददाता। लोक अदालत से ही त्वरित न्याय संभव है। यह हमारी पारंपरिक न्याय व्यवस्था का एक बेहतर विकल्प है। यहां बिना किसी कोर्ट फीस के ऑन द स्पॉट मामलों का निपटारा किया जाता है। उक्त बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने व्यवहार न्यायालय परिसर बेतिया में आयोजित इस वर्ष की लगी दूसरी नेशनल लोक अदालत के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि मुफ्त और जल्द न्याय दिलाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन उपयोगी सिद्ध हो रहा है। जिला जज ने कहा कि उच्च न्यायालय पटना के पहल एवं डीएम तरनजोत सिंह के सार्थक प्रयास का हीं नतीजा है कि पहली बार इस लोक अदालत में ट्रैफिक चलानो का भी निपटारा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लोगों को मिले जल्द व मुफ्त न्याय : अनामिका टी जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एगेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि...