आगरा, अप्रैल 4 -- समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शनिवार को फतेहाबाद रोड पर हुई मासिक बैठक में कहा कि लोगों को भाजपा सरकार की विफलताएं बताई जाएं और सपा सरकार में हुए कार्यों को भी गिनाया जाए। साथ ही कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कहा कि संगठन की रूपरेखा बनाकर बूथ स्तर तक विस्तार किया जाए। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार हर बूथ पर 10 यूथ होने चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। साथ ही पीडीए वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना सबसे महत्वपूर्ण है। अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष विजेंदर प्रजापति ने की। संचालन पुष्पेंद्र शर्मा और संतोष पाल ने किया। इस दौरान राजपाल यादव, ममता टपलू, डा. वीरेंद्र सिंह चौहान, विनय अग्रवाल, नितिन कोहली, देवेन्द्र यादव, आजाद कुमार जाटव, ऋतिक प्रजापति, राहुल...