पटना, मार्च 14 -- लोजपा (रा) के प्रवक्ता मनीष सिंह ने बिहार को फिसड्डी बताने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि जिनके माता-पिता के राज में बिहार को जंगल राज की संज्ञा मिली, वे बिहार की जनता को भरमाने के लिए मनगढ़ंत तुकबंदी कर रहे हैं। लोजपा (रा) प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए के शासनकाल में बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है। बिहार में चारों तरफ दिख रहा विकास एनडीए सरकार की देन है। एनडीए की डबल इंजन सरकार में बिहार विकास की रफ्तार में फर्राटा मार रहा है। बिहार के लोग अब किसी कीमत पर बिहार को पीछे ले जाने वाली ताकतों पर भरोसा नहीं करने वाले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...