बलरामपुर, जुलाई 14 -- बलरामपुर संवाददाता। श्रीदत्तगंज बिथरिया के परसपुर में महिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण कराने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस सरकार में कराये गए विकास पर चर्चा की गई। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष आरिफा उत्साही ने कहा कि कांग्रेस ने देश की महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है। ग्राम पंचायत चुनाव से लेकर देश के सबसे बड़े सदन में हिस्सेदारी की बात तक कांग्रेस ने काम किया है। उन्होंने कहा कि हम आपके बीच में मल्लिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अलका लांबा की बातों को लेकर आए हैं। यदि आप लोग कांग्रेस के हाथ के साथ हाथ मिलाकर चलेंगें तो सरकार बनने पर महिला का ...