इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि लोगों को लकड़ी और चूल्हा तैयार रखना चाहिए क्योंकि तेल की आपूर्ति कम हो रही है। ईश्वर की कृपा राज्य और देश पर बनी रहे, क्योंकि देश पर जो संकट आने वाला है वह दूर हो जाए। शांति के अलावा कुछ विकल्प बचा नहीं है। क्योंकि पहले युद्ध होता था वह उन दो देशों को प्रभावित करता था, लेकिन यह युद्ध ऐसा है जो सारी दुनिया को परेशान करेगा, आधुनिक युग में जो एनर्जी की सप्लाई है लगभग 80 फीसदी वह मिडिल ईस्ट से होती है। हॉर्मूज स्टेट रोकने से 20 से 25 प्रतिशत ऑयल की सप्लाई बंद हो रही है। रामनवमी के मौके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव केदारेश्वर मंदिर में भगवान राम और कृष्ण की मूर्ति की स्थापना कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्हो...