सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- बोखड़ा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दुर्गानंदन झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी रात्रि रक्तपट संग्रह अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और लोगों को फाइलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पिरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम ऑफिसर विशाल कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को रात्रि रक्तपट संग्रह के उद्देश्य एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया संक्रमण की पहचान के लिए रात के समय रक्त का नमूना लिया जाता है। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : बांका में नाइट ब्लड सर्वे अभियान शुरू, डीएम ने खुद दिय...