मोतिहारी, जून 20 -- मोतिहारी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को निरोग रहने के गुर सीखाने के लिए नगर के चार स्थानों पर पतंजलि के द्वारा योग शिविर का आयोजन जाएगा।सुबह पांच बजे से सात बजे तक योग गुरु विभिन्न योगासनों का प्रशिक्षण उपस्थित लोगों को देंगे । जिला महिला पतंजलि प्रभारी किरण शर्मा ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में आयोजित होगा जहां योग गुरु प्रदीप कुमार राय,नवयुवक पुस्तकालय में धीरा गुप्ता,छतौनी नरेगा पार्क में प्रियंका नागवंशी व जयंती कुमारी तथा गांधी मैदान में योग गुरु संजय सिंह योग कर निरोग रहने के तरीकों को बतायेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक लोग सफेद वस्त्रों में भाग लेंगे और अपने साथ पानी की एक बोतल लेते आयेंगे। यह भी पढ़ें- लोगों को निरोग रहने के गुर सिखाएंगे योग गुरु इधर, शहर के अमर रिसोर्ट में ईस्ट च...