मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर लोगों को सीट बेल्ट और हेलमेट की आदत नहीं है। जिस कारण पिछले एक साल में परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार 692 लोगों का चालान किया है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग के अधिकारी लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहे है। वहीं यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ा रहे है। ओवर स्पीडिंग की बात करे तो करीब 1 हजार 659 लोगों के चालान अत्यधिक गति के साथ वाहन चलाने पर हुए है।

यातायात नियमों का उल्लंघन ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन कर लोग अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे है। जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। वाहन चलाते समय अधिकांश लोग हेलमेट का प्रयोग नहीं करते है। वहीं वाहन चलाते हुए फोन पर भी बात करते है। सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, वाहन को अत्यधिक गति से दौड़ाना और रॉग साइड आदि चलने से दुर्घटनाओं को बढ़ावा म...