नवादा, अगस्त 3 -- शहर स्थित केएलएस कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने किया। यह भी पढ़ें- युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : डीएमनशे के दुष्प्रभाव जिला पदाधिकारी ने कहा कि नशा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और यदि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास तथा रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करें, तो विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शारीर...