लोगों को दी गई विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी
रांची, जून 6 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत डांग की अध्यक्षता में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग एवं सरकार द्वारा संचालित विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया और उसके विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। बीडीओ ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। उन्होंने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की जानकारी दें और पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और त्रुटियों के सुधार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.