सीतामढ़ी, अप्रैल 13 -- शिवहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तत्वावधान में रविवार को पिपराही प्रखंड क्षेत्र के धनकौल गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को किशोर न्याय अधिनियम एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन तथा उससे मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में पैनल अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय में आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसमें सुलहनीय आपराधिक मामले, दीवानी विवाद, बैंक ऋण और पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से मौके पर ही निःशुल्क निपटारा किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं। वही किशोर न्याय अधिनियम व नालसा द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए अधि...