रांची, मार्च 15 -- रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रांची जिला के तत्वावधान में 15 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर शिवाजी नगर, एदलहातु मोराबादी में गोष्ठी आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम सुरक्षित उत्पाद, आश्वस्त उपभोक्ता पर उपाध्यक्ष बृज मोहन ओझा ने उपभोक्ताओं के अधिकारों और सुरक्षित खरीदारी के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मुक्ता नारायण ने किया। इस मौके पर शिवानी कुमारी, सुप्रिया सिंह, शोभा भारती, सुनीता देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.