अल्मोड़ा, जुलाई 6 -- अल्मोड़ा। सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को राजकीय पॉलीटेक्निक ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर लगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और 445 लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया। योजनाओं की जानकारी भी दी गई। दर्जाधारी गंगा बिष्ट ने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे यह सरकार की प्राथमिकता है। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। यहां परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी, एसडीएम संजय कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: बहु-विभागीय जनसेवा शिविर में ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताईं समस्याएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...