रुद्रपुर, जनवरी 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग ने सिडकुल स्थित फायर स्टेशन के पास सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम किया। इसमें लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अग्निशमन, हिन्दुस्तान जिंक, टाटा मोटर्स के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने लोगों को सीट बेल्ट पहन कर चौपहिया वाहन चलाने, दोपहिया वाहन को हमेशा हेलमेट पहनकर चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, रात को डिपर का प्रयोग करने और विपरीत दिशा में वाहन न चलाने को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नेक राहवीर योजना के बारे में बताया कि दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति की गोल्डन ऑवर में सहायता करने पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.