नोएडा, मई 24 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जिले में भीषण गर्मी और दिनभर चलने वाली लू ने लोगों को झुलसा दिया है। फिलहाल तापमान में गिरावट के कोई संकेत नहीं है। रविवार को गौतमबुद्ध नगर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में तापमान में कमी दर्ज की गई। प्रतिदिन 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चल रही है। रविवार को ग्रेनो की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार शाम चार बजे ग्रेनो का एक्यूआई 267 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा का 188 मध्य श्रेणी में रहा। यह भी पढ़ें- कल का मौसम, 25 मई : यूपी में आसमान से और बरसेगी आग; बांदा-प्रयागराज में रेड अलर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...