गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर से गांव तक के लोगों को सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उससे उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। विभिन्न एजेंसियों में गैस के लिए सुबह से ही लाइन भी लग रही है। उनमें कई लोग सिलेंडर नहीं मिलने से कई बार बैरंग लौट रहे हैं। सर्वाधिक परेशानी उन्हें हो रही है जिनके पास एक ही सिलेंडर है। उसके अलावा छोटा सिलेंडर का रिफीलिंग भी नहीं हो रहा है। चोरी छुपे कहीं हो भी रहा है तो उसकी कीमत पहले के बनिस्पत काफी अधिक है। जिला मुख्यालय के नवनीत शुक्ल बताते हैं कि उन्होंने 29 मार्च को ऑनलाइन बुकिंग कराया था। उन्हें मंगलवार को डिलीवरी हुई। अब अगली बुकिंग की तारीख तीन मई निर्धारित की गई है। पवन कुमार केशरी बताते हैं कि गढ़वा में ऐसा ही चल रहा है। उन्होंने 25 मार्च को बुकिंग कराया था। उन्हें पांच अप्रैल को सिलेंडर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.