बिजनौर, अप्रैल 11 -- नगीना। विधानसभा के ग्राम भोगली में भाजपा पूर्व विधायक सतीश गौतम ने गांव बस्ती चलो अभियान के तहत गांववासियों के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याण योजनाओं की विस्तृत चर्चा कर विधानसभा क्षेत्र वासियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया की 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने के साथ-साथ नगीना विधानसभा में भी इस बार निश्चित ही हम सब मिलकर कमल का फूल खिलाएंगे। विधानसभा में भाजपा सरकार का जनप्रतिनिधि ना होने के कारण विधानसभा वासियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज नगीना की जनता बदलाव मांग रहा है भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लग्न एवं ईमानदारी से विधानसभा क्षेत्र में दिए गए कार्यों को अंजाम दे रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सतीश गौतम के साथ प्रा...