गढ़वा, अप्रैल 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति की ओर से नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को बाबा चौहरमल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व मंत्री बैजनाथ राम, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अंबा के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज पासवान, नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश ने कहा कि बाबा चौहरमल पासवान समाज की आराध्य हैं। समाज के लोगों को उनके बताए मार्गों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाबा वीर चौहरमल ने समाज के लिए कुछ ऐसा कर दिया जो आज भी लोग उन्हें याद कर रहे हैं। आपको भी कुछ ऐसा करने की जरूरत है जिसे सदैव समाज आपको याद करता रहे। उन्होंने...