संभल, दिसम्बर 12 -- भारतीय इतिहास संकलन समिति ने गुरुवार को शहर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें गीता मनीषी स्वामी कृष्णानंद झा ने श्रीमद्भगवद गीता को विश्व का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ बताकर उसकी शिक्षाओं को आत्मसात करने का आह्वान किया। स्कूल में अध्यापकों-अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी कृष्णानंद झा ने कहा कि मानव को कर्तव्य पथ पर चलने की शिक्षा देने वाले ग्रंथ का नाम है श्रीमद्भगवद गीता। जो गीता का अध्ययन करता है, उसमे वर्णित शिक्षाओं का मनन करके आत्मसात करता है वह कभी अपने कर्तव्य से विमुख नहीं होता। बल्कि समाज और जगत के लिए उदाहरण और आदर्श बन जाता है। उन्होंने प्रत्येक समस्या का हल श्रीमद्भगवद गीता में बताया और कहा कि संसार म...