पटना, जून 1 -- एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) यानी चमकी बुखार के प्रति घर-घर जागरूकता संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से 12 प्रभावित जिलों के लिए विशेष प्रचार वाहन रवाना किए गए। स्वास्थ्य मंत्री निशांत एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने सोमवार को शेखपुरा स्थित स्वास्थ्य भवन से इन वाहनों को रवाना किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये जागरूकता वाहन लोगों को एईएस से सतर्क करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि ये वाहन एईएस से सर्वाधिक प्रभावित 12 जिलों पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर में जागरूकता संदेश पहुंचाएंगे। ये प्रमुख चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों, नुक्कड़ों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को चमकी ज्वर के लक्षणों, बचाव के उपायों तथा...