देहरादून, अप्रैल 14 -- मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह  के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। "सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज  मिलकर रोकें आग" थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली । रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है। यह भी पढ़ें- शहीद दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि दी फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने...