कटिहार, अप्रैल 13 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र रविवार को नगर पंचायत अमदाबाद एवं दक्षिणी करीमुल्लापुर ग्राम पंचायत के मेघु टोला सहित विभिन्न वार्डों में अग्निशमन कर्मियों द्वारा आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया।इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, आग पर नियंत्रण पाने के तरीके तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि अमदाबाद प्रखंड पिछड़ा इलाका है, जहां अधिकांश लोग कच्ची झोपड़ियों में रहते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं की आशंका अधिक बनी रहती है। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मनिहारी अनुमंडल के अग्निशमन पदाधिकारी राम आशीष प्रसाद ने बताया कि मॉक ड्रिल के जरिए ग्रामीणों को आग से बुझाने के तरीकों, आवश्यक सावधानियों और सही स...