नई दिल्ली, मई 26 -- भारतीय मार्केट में 150cc से 200cc सेगमेंट की बाइक्स का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। अगर अप्रैल, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर टीवीएस अपाचे (TVS Apache) ने नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। टीवीएस अपाचे ने इस दौरान 8.23 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 49,390 यूनिट्स बाइक की बिक्री की है। जबकि ठीक एक साल इसी दौरान यह आंकड़ा कुल 45,633 यूनिट्स था। आइए जानते हैं इस दौरान इस सेगमेंट के दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।पल्सर और यूनिकॉर्न का जलवा बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बजाज पल्सर रही। पल्सर ने अप्रैल 2026 में 20.78 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 48,190 यूनिट्स बाइक की बिक्री की है। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा...