लोगों के साथ मेयर ने लगाया झाड़ू, उठाया कचरा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत लोगों व निगमकर्मियों के साथ मेयर निर्मला साहू ने सड़कों पर झाड़ू लगाने के साथ ही कचरा उठाया। नगर भवन से सिटी पार्क गेट और मोतीझील से कल्याणी चौराहा तक सामूहिक श्रमदान से सफाई की गई। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण किए गए। सेल्फी प्वाइंट का भी इंतजाम था। इस अवसर पर मेयर ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से प्रकृति को हरा-भरा बनाने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' की परिकल्पना को साकार करने के लिए स्वच्छता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.