गुड़गांव, अप्रैल 11 -- सोहना, अमर मौर्य। शहर के सांप की नंगली गांव को जाने वाले सड़क पर मरम्मत कार्य स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बाद भी चालू हुआ। आरोप है कि पत्थर की लगी फर्श को उखाड़कर दोबारा लगाने पर लोग भड़क गए थे। शहर के चूंगी नंबर एक से सांप की नंगली गांव को जाने वाले मार्ग लोक निर्माण विभाग ने पत्थर के ब्लॉकों की लगी फर्श को चार दिन पहले उखाड़ना शुरू कर दिया था। फर्श को उखड़ता देख मार्ग के दोनों तरफ लगता आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने उक्त फर्श को कंक्रीट की बनाए जाने का भ्रम अपने मन में पाल लिया। लेकिन शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंचे ठेकेदार की मजदूरों ने जैसे ही सड़क के दोनों तरफ पड़े ब्लॉकों को लगाना शुरू कर दिया। जिसे देख स्थानीय लोगों को पारा सातवें आसमान में चढ़ गया। लोगों ने मजदूरों को तुरन्त प्रभाव से रोक दिया। लोगों के भार...