बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- लोगों के बैठने के लिए बनायी गयी कुर्सियों को शरारती तत्वों ने तोड़ा चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के आम्बेडकर चौक पर यात्रियों को बैठने के लिए नगर पंचायत द्वारा लगायी कुर्सियों को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है। लोगों ने तोड़ी गयी सिमेंट की कुर्सियों को फिर से बनाने की मांग नगर पंचायत के पदाधिकारी से की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुर्सिया रहने से यात्रियों को काफी सहूलियत होती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...