अलीगढ़, मार्च 22 -- अलीगढ़। गांधीपार्क थाना क्षेत्र में एक युवक का लोगों के बीच तमंचा लोड करते व उसे लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क राजवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक हाथ में तमंचा लेकर लहराता दिख रहा था। यहां तक कि कई व्यक्तियों के बीच उसने तमंचा को लोड किया और उसे लहराया। इस आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पता चला कि युवक का नाम गांव सिंधौली निवासी मोनू पुत्र योगेश है। उसके घर पर दबिश दी, मगर आरोपी फरार हो गया। इंस्पेक्टर के अनुसार उसकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.