पाकुड़, मार्च 13 -- पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ महीनों पहले प्रखंड के कई गांवों में पागल कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। उस समय कई लोग घायल हुए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा था। हालंकि उस समय स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी तथा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के द्वारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम को बुलाया गया था। टीम द्वारा अभियान चलाकर उस पागल कुत्ते को पकड़कर क्षेत्र से बाहर ले जाया गया था। जिससे कुछ समय के लिए लोगों को राहत मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है। इन दिनों कुत्तों का झुंड खेतों की ओर घूमता नजर आ रहा है और खेतों में चर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.