लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है कोबरा बटालियन: कमांडेंट
हजारीबाग, जून 14 -- बरही प्रतिनिधि। विश्व रक्तदान दिवस पर बरही के 203 कोबरा बटालियन मुख्यालय में कमांडेंट समेत अधिकारी और जवानों ने रक्तदान महादान के स्लोगन को साकार करते हुए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन कमांडेंट पवन कुमार सिंह ने रक्तदान कर किया। कोबरा बटालियन के प्रभारी डॉक्टर सीएमओ डॉ राहुल रेवरिया और डॉ उपासना सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर कमांडेंट पवन कुमार सिंह ने कहा कि 203 कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ ने केवल देश के दुशमनों को सबक सिखाने का काम करती है बल्कि समाज के निर्बल, असहाय, निराश्रित लोगों की सेवा में भी आगे रहती है। यह रक्तदान शिविर जरुरतमंद लोगों की हिफाजत करने के साथ समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ प्रशिक्षण महाविद्यालय में 125 यूनिट रक्त संग्रह समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.