जहानाबाद, जून 7 -- लोगों ने बताया हर घर तक नहीं पहुंच रहा नल का जल बिजली की जर्जर तार व ट्रिपिंग की शिकायत लेकर विधायक के समक्ष पहुंचे लोग अरवल, निज संवाददाता। सदर प्रखंड के सोनबरसा पंचायत के सभी गांव में घूम-घूम कर जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं से अरवल विधायक मनोज शर्मा रूबरू हुए। विधायक ने जनता से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक के द्वारा जनता के बीच आने वाले सभी समस्याओं के बारे में जानकारी लिए। स्थानीय विधायक के द्वारा पंचायत की एक नंबर वार्ड से जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान लोगों ने बताया कि नल जल की समस्या काफी गंभीर है जो भी नल जल लगा है वह चालू नहीं है। अगर चालू भी है तो सही से संचालन नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- विधायक ने ग्रामीणों को विकास का...