पटना, मई 13 -- स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों की समस्याओं के निदान के लिए संकल्पित है। वे बुधवार को जदयू दफ्तर में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच संवाद को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है। इसके पहले उन्होंने जदयू प्रदेश कार्यालय में आए लोगों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके विधिसम्मत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। मौके पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत और आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने अपने-अपने विभागों से जुड़़ी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की। यह भी पढ़ें- नीतीश ने जे...