अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नीरज जादौन ने बुधवार को एक दरोगा को निलंबित कर दिया, जबकि एक अन्य को लाइनहाजिर किया गया है। जनसुनवाई के दौरान एसएसपी के पास शिकायतें आई थीं। इसमें विवेचना का समयबद्ध निस्तारण न करने पर लोधा थाने में तैनात एसआई पुष्पराज सिंह को निलंबित किया गया है। इसी तरह विवेचना में लापरवाही पर थाना दादों में तैनात एसआई अमर पाल सिंह को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। संबंधित सीओ की आख्या के आधार पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि पूर्ण मनोयोग से जनहित में कार्य करें। यदि अनुशासनहीनता, लापरवाही व अवैध क्रिया-कलापों के आरोप संज्ञान में आते हैं तो संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...