गाजीपुर, दिसम्बर 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ। इसमें सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने हर बिंदुओं पर जानकारी देते हुए बताया। कहा कि लोगों की शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना ही सुशासन है। सीडीओ ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर वर्तमान सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन का अर्थ है पारदर्शी, उत्तरदाई, न्याय संगत शासन। वर्तमान सरकार इसी सपने को सार्थक करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं जन सामान्य के लिए संचालित की हैं। हम लोगों का उत्तरदायित्व है कि उन योजनाओं को पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से उन पात्र लोगों तक पहुंचाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.