नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- भारतीय मार्केट में एसयूवी की हाई डिमांड के बीच भी मारुति की पॉपुलर सेडान डिजायर ने अपनी जगह बनाकर रखी है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2026 की बात करें तो इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) ने एक बार फिर से टॉप-पोजिशन हासिल कर लिया। पिछले महीने डिजायर को 17,754 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान डिजायर की बिक्री में सालाना आधार पर 11 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यह आंकड़ा 20,038 यूनिट था। आइए जानते हैं मारुति डिजायर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी दिखती है डिजायर मारुति डिजायर का लुक काफी प्रीमियम और आकर्षक लगता है। इसके फ्रंट में चौड़ी ग्रिल, नए डिजाइन की LED हेडलाइट्स और DRLs दिए गए हैं, जो इसे रोड पर एक अलग ही प्रेजेंस देते हैं। साइड से इसका शेप...