नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- भारतीय मार्केट में हीरो मोटोकॉर्प की गाड़ियों को खूब खरीदा जाता है। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। हीरो स्प्लेंडर को बीते महीने कुल 3,35,589 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर स्प्लेंडर की बिक्री में 14 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 2,94,246 यूनिट्स था। आइए जानते हैं इस दौरान हीरो के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही एचएफ डीलक्स बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हीरो एचएफ डीलक्स रही। डीलक्स ने अगस्त 2026 में 22 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 69,794 यूनिट्स मोटरसाइकिलों की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में ह...