नई दिल्ली, जून 13 -- भारतीय ग्राहकों के बीच फॉक्सवैगन की कारों का एक अलग ही क्रेज रहता है। कंपनी ने बीते महीने यानी मई, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। इस बार फॉक्सवैगन टाइगुन (Volkswagen Taigun) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। फॉक्सवैगन टाइगुन ने मई महीने में कुल 1,281 यूनिट कार की बिक्री दर्ज की है। इस दौरान टाइगुन की बिक्री में सालाना आधार पर 13.77 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 1,126 यूनिट का था। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।वर्टस की बिक्री में आई गिरावट बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फॉक्सवैगन की प्रीमियम सेडान वर्टस रही है। हालांकि, इस बार वर्टस की बिक्री में सालाना आधार पर 27.48 पर्सेंट...